कोटली (मंडी)। ग्राम पंचायत बग्गी तुंगल में आयोजित नागन माता सायर मेले का समापन शुक्रवार को हुआ। समापन समारोह की अध्यक्षता स्थानीय विधायक अनिल शर्मा ने की।
रस्साकशी का फाइनल डवाहन महिला मंडल और रूपेश्वरी महिला मंडल सुराडी के बीच हुआ। इसमें डवाहन महिला मंडल ने फाइनल जीत कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। मुख्य अतिथि अनिल शर्मा ने मेला कमेटी को 25 हजार और छिंज कमेटी को भी 25 हजार रुपये देने की घोषणा की। भाजपा कोटली मंडल अध्यक्ष मेघ सिंह ठाकुर समेत अन्य उपस्थित रहे। संवाद