फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कबड्डी में वल्लभ कॉलेज ने करसोग को हराया

विज्ञापन
मंडी कॉलेज में एसपीयू की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालय के कबड्डी मैच में ​खिलाड़ियों का हौंसला
विज्ञापन
मंडी। राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी में आयोजित अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में वल्लभ कॉलेज मंडी ने राजकीय कॉलेज करसोग को एकतरफा मैच में पराजित कर दिया। वल्लभ कॉलेज मंडी की टीम ने 54-10 के विशाल अंतर से जीत दर्ज की। महिला वर्ग में वल्लभ कॉलेज मंडी ने राजकीय कॉलेज कुल्लू को बेहद रोमांचक मैच में 35-32 अंकों के अंतर से पराजित किया।
विज्ञापन

महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय सुंदरनगर ने जोगिंद्रनगर काॅलेज की टीम को 57-49 के अंतर से हराया। अन्य मुकाबलों में राजकीय कॉलेज करसोग ने जोगिंद्रनगर को 5 अंकों, बासा कॉलेज ने जागृति कॉलेज देवधार को 51-19 अंक से पराजित किया। एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर ने राजकीय कॉलेज कुल्लू को 33-23 तथा राजकीय कॉलेज नारला ने गवर्नमेंट कॉलेज सरकाघाट को 49-28 के अंतर से पराजित किया।
इसके अलावा निशानेबाजी में वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी, महाराजा लक्ष्मण सेन महाविद्यालय सुंदरनगर, जोगिंद्रनगर कॉलेज, गवर्नमेंट कॉलेज कुल्लू, करसोग, नारला (द्रंग), सरकाघाट, धर्मपुर, बासा तथा जागृति कॉलेज ऑफ एजुकेशन देवधार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रभावित किया। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि निशानेबाजी और कबड्डी प्रतियोगिताओं को लेकर खिलाड़ियों एवं विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। निशानेबाजी चैंपियनशिप के प्रेसिडेंट फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. चमन ने बताया कि पुरुष वर्ग में 9 संस्थानों तथा महिला वर्ग में 8 संस्थानों के कुल 78 निशानेबाज प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000

मंडी कॉलेज में एसपीयू की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालय के कबड्डी मैच में खिलाड़ियों का हौंसला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें