सुंदरनगर (मंडी)। बालिका देखभाल संस्थान सुंदरनगर में दशहरे के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीडीपीओ सुंदरनगर पूनम चौहान बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। मुख्यातिथि पूनम चौहान ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि दशहरा भारत का प्रसिद्ध पर्व है, जो असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। संवाद