फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: लडभड़ोल कॉलेज में प्राध्यापक न होने से पढ़ाई हो रही प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में शिक्षकों की कमी लंबे समय से छात्रों की पढ़ाई पर भारी पड़ रही है। कॉलेज में इतिहास, अंग्रेजी और गणित जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्राध्यापकों के पद रिक्त हैं।
विज्ञापन

इस कारण नियमित कक्षाएं बाधित हो रही हैं। विद्यार्थियों का सिलेबस समय पर पूरा नहीं हो पा रहा है। नई शिक्षा नीति के दावे भी यहां शिक्षक संकट के आगे फीके पड़ते नजर आ रहे हैं।
महाविद्यालय में 115 से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। शिक्षकों की कमी ने छात्रों और अभिभावकों दोनों की चिंता बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार इतिहास विभाग का पद 2022 से रिक्त है। अंग्रेजी विभाग में 11 अक्तूबर 2022 से कोई प्राध्यापक नहीं है। गणित विभाग का पद भी 16 मार्च 2024 से खाली है। लगभग दो से तीन वर्षों से रिक्त चल रहे इन पदों को भरने के लिए विभागीय स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई न होने पर अभिभावक खासा नाराज हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालय की पीटीए के प्रधान संजीव कुमार ने कहा कि इतने लंबे समय से शिक्षकों के पद खाली रहना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। इतिहास और अंग्रेजी जैसे अनिवार्य विषयों के शिक्षक न होने से सिलेबस पूरा नहीं हो पा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग से रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें