फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: डयोड में फोरलेन पर गिरा मलबा, 10 घंटे फंसे रहे यात्री, दूल्हे-बरातियों ने नाले में काटी रात

Sat, 12 Jul 2025 10:29 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोह (मंडी)

सार

शुक्रवार रात डयोड में पहाड़ी दरकने से फोरलेन पर वाहनों में यात्री करीब 10 घंटे से अधिक समय तक फंसे रहे।
विज्ञापन
डयोड, कैंची मोड़ में भूस्खलन, बरात भी फंसी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी और कुल्लू के बीच डयोड एवं चार मील पर पहाड़ी दरकने से यातायात ठप रहा। शुक्रवार रात डयोड में पहाड़ी दरकने से फोरलेन पर वाहनों में यात्री करीब 10 घंटे से अधिक समय तक फंसे रहे। इसमें एक बरात भी शामिल रही। अकेले दूल्हे को ही फोरलेन ठप होने पर आगे जाना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार सुबह एकतरफा यातायात बहाल हुआ। शनिवार दोपहर फोरलेन पर चार मील के पास अचानक पहाड़ी दरक गई। इससे भारी भरकम मलबा फोरलेन पर गिर गया। देरशाम तक इसे खोलने का कार्य शुरू नहीं हो पाया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 12 बजे डयोड में फोरलेन पर भारी भरकम मलबा आ गया। इस कारण पूरी तरह से फोरलेन यातायात के लिए ठप हो गया। सुरक्षा के मद्देनजर रात को ही नौ मील के पास सुरक्षित स्थान पर ट्रैफिक को रोक दिया गया। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसमें पर्यटक वाहन, ट्रक, बसें और स्थानीय लोगों के वाहन शामिल रहे। इसमें मंडी के दुदर से स्नोर क्षेत्र के ज्वालापुर जा रही बरात भी शामिल रही। पंडोह पुलिस ने दूल्हे को निकाल कर दूसरे वाहन में भेजा। सुबह करीब 10 बजे यातायात एकतरफा बहाल होने वाहन रवाना हुए।
 

शनिवार दोपहरबाद डेढ़ बजे मंडी शहर के साथ लगते चार मील के पास हाईवे भारी भूस्खलन के कारण बंद हो गया है। इससे दोनों तरफ लंबा जाम लग गया है और सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन फंस गए। सदर थाना पुलिस की टीम और केएमसी कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थरों के चलते मलबे को हटाने का काम अभी शुरू नहीं हो पाया है। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देशराज ने बताया कि बड़े वाहनों को हाईवे पर ही रोक दिया गया है। छोटे वाहनों के लिए दो वैकल्पिक मार्ग सुचारु रखे गए हैं। मंडी से कुल्लू जाने वाले वाहनों को भ्यूली पुल से वाया कमांद कटौला भेजा जा रहा है। कुल्लू की तरफ से आ रहे वाहनों को पंडोह से वाया गोहर-चैलचौक भेजा जा रहा है।

मूसलाधार बारिश में अटकी बरात, दूल्हे-बरातियों ने नाले में काटी रात
 मूसलाधार बारिश ने दुल्हन के साथ सात फेरे लेने के लिए जा रहे दूल्हे की राह रोक ली। दूल्हे और बरातियों की पंडोह नाला में वाहनों में ही रात कटी। भारी बारिश के बाद मलबा और पत्थर आने से सड़क बंद हो गई थी। शादी का मुहूर्त तक बदलना पड़ा। सुबह नौ बजे सड़क बहाल होने के बाद दूल्हा और बराती दुल्हन के घर के लिए रवाना हुए। दुल्हन के घर पहुंचने का मुहूर्त सुबह सात बजे का था, लेकिन दूल्हे के साथ बरात की पूरी रात पंडोह नाला में ही कटी।

शाम चार बजे लिए सात फेरे
शुक्रवार रात करीब 11 बजे कुल्लू के सैंज से अजय कुमार की बरात दुल्हन के घर सरकाघाट के लिए रवाना हुई थी। बरात पंडोह नाला के पास पहुंची तो भारी मलबा और पत्थर सड़क पर आ गए। इस कारण सड़क बंद हो गई। दूल्हे समेत 60 से अधिक बराती फंस गए। मूसलाधार बारिश के चलते दूल्हा और बरातियों ने वाहनों में बैठकर ही रात काटी। सुबह मार्ग को बहाल करने का कार्य शुरू किया गया। मार्ग 9 बजे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हुआ। इसके बाद अजय कुमार सरकाघाट के लिए निकले। दुल्हन के घर पहुंचने का मुहूर्त सुबह 7 बजे का था। इसके बाद पुरोहित ने दूसरा मुहूर्त देखकर शादी की रस्में पूरी करवाईं। दूल्हा और उसके साथ आए बराती शुक्रवार रात करीब साढ़े बारह बजे से सुबह नौ बजे तक रास्ते में फंसे रहे। शनिवार सुबह नौ बजे सरकाघाट के लिए चले और साढ़े बारह बजे दुल्हन के घर पहुंचे। शाम चार बजे दूल्हे ने सात फेरे लिए।

भारी बारिश ने बढ़ाईं दिक्कतें : श्याम
दूल्हे के रिश्तेदार श्याम ठाकुर ने बताया कि रात करीब 11 बजे सैंज से बरात निकली थी। इस दौरान भारी बारिश शुरू हो गई थी। इससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पंडोह नाले में बाढ़ आने से सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गई। उन्हें वाहनों में बैठकर ही रात गुजारनी पड़ी। सुबह होने पर ही यहां मार्ग बहाल किया गया।
विज्ञापन

पाड़च्छू पुल के पास चट्टानें गिरने से हाईवे चार घंटे रहा अवरुद्ध
 शुक्रवार रात्रि हुई मूसलाधार बारिश के कारण एनएच-03 पर पाड़च्छू पुल के पास भारी भरकम चट्टानें गिर गईं। इससे हाईवे बंद हो गया। करीब तीन से चार घंटे तक एनएच पर यातायात बाधित रहा। सूचना मिलने पर मशीनरी मौके पर पहुंची और यातायात बहाल करवाया। इन दिनों धर्मपुर से सरकाघाट के लिए और धर्मपुर से कोटली-मंडी तक सफर करना काफी जोखिम भरा हो गया है। जगह-जगह भूस्खलन होने की वजह से एनएच बाधित हो रहा है। धर्मपुर लोक निर्माण विभाग के तहत धर्मपुर से स्योह और धर्मपुर से मढ़ी वाया मयोह हाजरी क्रशर मार्ग दो सप्ताह से बंद है। लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी लगा रखी है, लेकिन यह मार्ग बहाल नहीं हो पाया है। धर्मपुर से मठी बनवार वाया बरोग, धर्मपुर से परयाल समौड़ वाया मढ़ी, धर्मपुर से स्योह वाया मयोह सिधपुर, धर्मपुर से कौंसल वाया कांढापत्तन, समौड़ से मढ़ी वाया परयाल, धर्मपुर से हयोलग समेत दर्जनों संपर्क मार्ग बाधित हो गए हैं। एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल ने बताया कि एनएच बाधित होने की सूचना मिलते ही मशीनरी लगाई गई और यातायात बहाल करवाया गया। धर्मपुर के अधिशासी अभियंता अनिल शर्मा ने बताया कि मशीनरी लगाई गई है। बंद मार्ग खोलने के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें