फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चालक-परिचालक यूनियन प्रबंधन को जगाने के लिए शुरू करेगी जनजागरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगों को लेकर सड़क पर उतरेगी यूनियन, 10 से 20 जून तक गेट मीटिंग
विज्ञापन

24 जून तक प्रबंधन ने वार्ता के लिए नहीं बुलाया तो शुरू होंगे धरने-प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) चालक-परिचालक यूनियन ने लंबित मांगों के समाधान के लिए प्रदेशव्यापी जनजागरण अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि 24 जून तक प्रबंधन ने वार्ता के लिए नहीं बुलाया तो 25 जून से प्रदेशभर में धरना-प्रदर्शन शुरू किए जाएंगे।


यूनियन के अनुसार चालक-परिचालकों का करीब 75 माह का ओवरटाइम और रात्रि भत्ता लंबित है। इसके अलावा मेडिकल रीइंबर्समेंट सहित विभिन्न मदों में कर्मचारियों के लगभग 110 करोड़ रुपये बकाया हैं। लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन




यूनियन 10 जून से 20 जून तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में रोष प्रदर्शन कर कर्मचारियों की समस्याओं को जनता और सरकार के समक्ष उठाएगी। पदाधिकारियों ने बताया कि 10 जून से प्रत्येक जिले में गेट मीटिंग आयोजित की जाएगी, जबकि 20 से 24 जून तक रोष प्रदर्शन किए जाएंगे। यूनियन का दावा है कि मंडी जिले के 370 चालक-परिचालकों सहित प्रदेशभर के हजारों कर्मचारी प्रबंधन की ओर से की जा रही अनदेखी से नाराज हैं।
विज्ञापन

यूनियन के मीडिया प्रभारी ललित राजपूत ने कहा कि बार-बार आग्रह के बावजूद प्रबंधन चालक-परिचालकों की मांगों के समाधान के प्रति गंभीरता नहीं दिखा रहा है। प्रबंधन को 24 जून तक का अल्टीमेटम दिया गया है। यदि इस अवधि में कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई, तो 25 जून से प्रदेश स्तर पर आंदोलन तेज किया जाएगा और धरना-प्रदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें