मंडी। शहर में जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जलशक्ति विभाग ने दो स्तरीय व्यवस्था की है। मुख्य शहर में टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की कार्य योजना तैयार की गई है।
मुख्य बाज़ार, थनेहड़ा, धाराकोठी, टारना, तल्याहड़, सन्यारड़, अपर पंजेठी, अपर मंगवाईं, बाड़ी, समखेतर, दरम्याना, भगवाहन, रवि नगर और बगला मोहल्ला में नगर निगम के सहयोग से टैंकरों के माध्यम से जल आपूर्ति की जा रही है।
जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता देवराज चौहान ने बताया कि मंडी शहर में वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर विभाग ने स्थानीय पेयजल स्रोतों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में नगरवासियों को पेयजल उपलब्ध करवाने की कार्ययोजना तैयार की है।
इसके तहत पड्डल, सौलीखड्ड के निचले क्षेत्र, पुल घराट, मंगवाई में सड़क से निचले क्षेत्र, जेलरोड, लोअर पंजेठी, तुंगल कालोनी, लाल कोठी, पैलेस, क्षेत्रीय चिकित्सालय, खलियार, ढांगसीधार, पुरानी मंडी, निचली भ्यूली के कुछ क्षेत्रों, अपर भ्यूली, गणपति मार्ग, सैण, मट्ट, लोअर नेला आदि स्थानों में पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई है। संवाद