फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: क्षेत्रीय अस्पताल में एमएस बने डॉ. दिनेश ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
चोलथरा पंचायत के कोठी सहित पूरे सरकाघाट उपमंडल में खुशी की लहर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

टिहरा (मंडी)। ग्राम पंचायत चोलथरा के कोठी गांव निवासी डॉ. दिनेश ठाकुर क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में स्वास्थ्य अधीक्षक के पद पर सेवाएं देंगे। उनकी पदोन्नति से पैतृक गांव सहित समूचे सरकाघाट उपमंडल में खुशी का माहौल है। चोलथरा क्षेत्र के मशहूर वैद्य एवं सेवानिवृत्त बुनियादी अध्यापक दिवंगत भाग सिंह एवं शिवा देवी के पुत्र डॉ. दिनेश ने आईजीएमसी शिमला से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है।
वह स्वास्थ्य विभाग मंडी में बतौर जिला स्वास्थ्य अधिकारी (एमओएच) के पद पर सेवारत थे। पिछले दिनों क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के स्वास्थ्य अधीक्षक की पदोन्नति होने के बाद यह पद रिक्त था। ऐसे में डॉ. दिनेश को वरिष्ठता के आधार पर उन्हें पदोन्नत कर एमएस पद पर तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी तैनाती पर स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त उप निदेशक डॉ. अशोक चौहान, बीएमओ कटौला डॉ. अजय वर्मा, सेवानिवृत्त एमएस डाॅ. पीएल वर्मा, बीएमओ संधोल डॉ. धर्मपाल आदि ने खुशी जताई है। उधर, सोमवार को डाॅ. दिनेश ठाकुर ने जोनल अस्पताल मंडी में बतौर एमएस कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों की बेहतरी के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें