फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बाईपास के लिए 21.62 करोड़ की डीपीआर नाबार्ड को भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए विक्टोरिया ब्रिज से बाड़ी-गुमाणू तक बनने वाले बाईपास के लिए लोक निर्माण विभाग मंडी ने 21.62 करोड़ रुपये की विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) नाबार्ड को भेज दी है। ब्यास के किनारे बनने वाले दो किलोमीटर बाईपास का सर्वे विभाग ने दो माह पहले किया था।बाईपास के बनने से कोटली की तरफ से आने वाले वाहनों को शहर के जाम में नहीं फंसना पड़ेगा।
विज्ञापन

वाहन सीधे बाड़ी से विक्टोरिया ब्रिज के पास जोगिंद्रनगर-मंडी हाईवे से अपने गंतव्य की तरफ रवाना होंगे। मौजूदा समय में बाड़ी-गुमाणू और कोटली की तरफ से आने वाले वाहन जोनल अस्पताल होते हुए शहर में प्रवेश करते हैं।
इस दौरान सकोडी पुल और स्कूल बाजार के अलावा इंदिरा मार्केट के पास जाम लग जाता है। ऐसे में शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए विधायक अनिल शर्मा ने बाईपास का प्रस्ताव रखा था। बाईपास बनने के बाद बाड़ी से दो से तीन मिनट में वाहन चालक विक्टोरिया ब्रिज तक पहुंच पाएंगे। विभाग का प्रयास है कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले इसकी मंजूरी मिलती है तो मार्च से पहले इसका काम शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन


.......
विक्टोरिया ब्रिज से बाड़ी तक दो किलोमीटर बाईपास बनाया जाएगा। इसके लिए 21.62 करोड़ रुपये की डीपीआर नाबार्ड को भेजी गई है। नदी किनारे आरसीसी दीवार लगाकर बाईपास बनाया जाएगा। इससे शहर में जाम से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन

-डीके वर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग मंडी
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें