फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कॉलेज लंबाथाच में देवेंद्र ने भाषण में जीता पहला इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। सराज कॉलेज लंबाथाच में शनिवार को रेड रिबन क्लब ने विश्व एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें ‘सही रास्ता अपनाएं’ ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार’ थीम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं की गईं। जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय उपप्राचार्य जया ठाकुर ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता फैलाना और इससे जुड़े भेदभाव को समाप्त करना था।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सिविल अस्पताल जंजैहली से चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष ठाकुर और आईसीटीसी लैब टेक्नीशियन रीमा और मीनाक्षी ने भाग लिया। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को एचआईवी, एड्स के कारणों, रोकथाम के उपायों और उपचार के तरीकों की जानकारी दी। मुख्य वक्ता डॉ. आशीष ठाकुर ने कहा कि एड्स के प्रति जागरूकता ही एड्स का बचाव है। एड्स के उपचार के लिए एंटीरेट्रोवायलर थेरेपी (एआरटी) केंद्र संचालित किए गए हैं, जहां मरीजों को निशुल्क दवाइयां प्रदान की जाती हैं।
इस दिवस पर भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता तथा रैली का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में रेड रिबन क्लब, एनएसएस, एनसीसी, रोवर एंड रेंजर्स के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। भाषण प्रतियोगिता में देवेंद्र ने प्रथम, पितांबर ने द्वितीय और ललित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में मीनाक्षी ने प्रथम, काजल ठाकुर ने द्वितीय और पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में ज्योति ने प्रथम, पूजा ने द्वितीय और ईशा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

एड्स जागरूकता रैली में समस्त महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. दलीप, डॉ. राजेंद्र तोमर, डॉ. एलू, प्रोफेसर बोधराज, प्रोफेसर कुशाल, प्रोफेसर ओंकार, प्रोफेसर अमिता तथा प्रोफेसर नवल ने निभाई। कार्यक्रम के संयोजक और रेड रिबन क्लब के नोडल अधिकारी प्रो. रमेश कटारिया ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिक्षक वर्ग, गैर शिक्षक वर्ग का आभार जताया।
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें