थुनाग (मंडी)। शीतकालीन सत्र वाले स्कूलों में छठी, सातवीं और आठवीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित हो गए हैं। मंगलवार को घोषित परीक्षा परिणाम में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर लड़कियों का दबदबा रहा। अब इन स्कूलों में 13 फरवरी तक अवकाश कर दिया है। जंजैहली और जरोल में लड़कियों ने बाजी मारी।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जंजैहली में छठी कक्षा की छात्रा जागृति चौहान ने 93 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया। जैमिन चौहान दूसरे और पूर्वी ठाकुर तीसरे स्थान पर रहीं। सातवीं कक्षा में दुआ ठाकुर ने पहला, पीयूष दूसरे और नीलम तीसरे स्थान पर रहीं जबकि आठवीं कक्षा में दीया ठाकुर प्रथम, वनिंदर दूसरे और भूपेंद्र चौहान तीसरे स्थान पर रहे
। वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बागाचनोगी के प्रधानाचार्य मेहर चंद ने बताया कि छठी से आठवीं कक्षा में सभी विद्यार्थी पास हुए हैं। छठी कक्षा में अराध्य शर्मा प्रथम, लतेश द्वितीय और गौतम तृतीय रहे। सातवीं कक्षा में गीतांजलि भारद्वाज पहले, ललिता दूसरे जबकि हिमानी ठाकुर और दियजरिना ने तीसरा स्थान हासिल किया।
आठवीं कक्षा में मनीषा ठाकुर ने 96 फीसदी अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया। इशिता और संजना क्रमशः दूसरे और तीसरे पर रहीं। पीएम श्री उत्कृष्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जरोल में लड़कों ने वार्षिक परीक्षा में सम्मानजनक प्रदर्शन किया। स्कूल के प्रधानाचार्य ललित ठाकुर ने बताया कि छठी कक्षा में दीशांत ठाकुर ने 94 फीसदी अंक लेकर पहला, चिराग ने दूसरा और विजय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सातवीं कक्षा में वेरोनिका ने पहला, राहुल ने दूसरा और मानवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया जबकि आठवीं कक्षा में दीशांत चौहान ने पहला, दीक्षा ठाकुर ने दूसरा और भूपेंद्र ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
......
थुनाग में लड़कियां आगे
सीनियर सेकेंडरी स्कूल थुनाग में छठी, सातवीं और आठवीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारी। छठी कक्षा में नाव्या पहले, जीविका दूसरे और पुनीत तीसरे स्थान पर रहे। सातवीं कक्षा में युवा चौहान, तुषारिका दूसरे और दिव्या तीसरे स्थान पर रही जबकि आठवीं कक्षा में वैशाली, दिव्या और यशी तीसरे स्थान पर रहे। प्रिंसिपल खेम सिंह ने बताया कि वार्षिक परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है।
000