बलद्वाड़ा (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय बलद्वाड़ा में मंगलवार को अकादमिक राइटिंग विषय पर राज्य स्तरीय सेमिनार आयोजित किया। इसमें हिमाचल प्रदेश के लगभग 80 कॉलेजों से 110 प्राध्यापकों ने ऑफलाइन-ऑनलाइन भाग लेकर अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। सेमिनार में कॉलेज प्राचार्य प्रो. विजय कुमार कौंडल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
हमीरपुर कॉलेज के प्रो. कृष्ण लाल मुख्य बीज वक्ता एवं गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शरीक हुए। सरकाघाट कॉलेज के प्रो. अरुण शर्मा, डाॅ. इशांत, लीलावती सहित सभी ने शोध पत्र की गुणवत्ता, मूल्यवता पर तर्कसंगत रूप से प्रकाश डाला। ऑफलाइन प्रारूप में लगभग 30 और ऑनलाइन मोड में करीब 80 ने शोध पत्र प्रस्तुत किए। इस अवसर पर कॉलेज के प्राध्यापकों में डॉ. दायक राम, डॉ. संजय, डॉ. गुलशन, डॉ. शालू, डॉ. सुनील, डॉ. नेंसी, प्रो. अश्वनी, प्रो. सचिन, प्रो. राजगीर सहित अन्य प्राध्यापक मौजूद रहे। संवाद