फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: डोले राम को सौंपा अध्यक्ष का जिम्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। गोहर विकास खंड में पंचायत प्रधानों और उपप्रधानों के संघ की नई कार्यकारिणी गठित की गई। बासा विश्राम गृह में आयोजित बैठक में 38 पंचायतों के प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से थरजून पंचायत के डोले राम को संघ का अध्यक्ष चुना। वहीं, देलग टिककरी पंचायत के उपप्रधान खेम चंद को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता ग्राम पंचायत बाड़ा के उपप्रधान एवं पूर्व मुख्याध्यापक चूड़ामणी राणा ने की। कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा के बाद प्रतिनिधियों ने सभी पदों पर सहमति से चयन किया। नांडी पंचायत के चंद्रशेखर, परवाड़ा पंचायत की हंसा देवी और शाला पंचायत के मनोज कुमार को उपाध्यक्ष चुना गया। चच्योट पंचायत के पंकज और काशन पंचायत की हिमाचली को सह सचिव बनाया गया।चूड़ामणी राणा, सीता देवी और हंसा देवी को संघ का सलाहकार चुना गया।
बैठक में पंचायतों से जुड़े विकास कार्यों, प्रतिनिधियों की समस्याओं और पंचायत स्तर पर आपसी समन्वय को लेकर भी चर्चा हुई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि संघ पंचायत प्रधानों और उपप्रधानों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाएगा। साथ ही पंचायतों के विकास कार्यों में बेहतर तालमेल स्थापित करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें