फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: वॉलीबाल में डोगरा, चांदनी टीम ने जीते मैच

विज्ञापन
तुंगल क्षेत्र के डवाहण में चल रहे तीन दिवसीय सायर मेले में वालीबॉल स्पर्ध के लिए तैयार ​खिलाड़ि
विज्ञापन
कोटली (मंडी)। तुंगल क्षेत्र की डवाहण पंचायत में तीन दिवसीय सायर नलवाड़ मेले में मंगलवार को वॉलीबाल के दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला डोगरा और कोट टीम के बीच खेला गया। डोगरा टीम ने कोट टीम को 2-0 से पराजित किया। दूसरे मुकाबला चांदनी टीम और वॉरियर्स टीम के बीच खेला गया।
विज्ञापन

चांदनी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए वॉरियर्स को 2-1 से पराजित किया। मेले के दूसरे दिन के कार्यक्रम में समाज सेवी वेद प्रकाश कटौच बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। इस दौरान महिला मंडल की महिलाओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ने सभी को मेले के सफल आयोजन की बधाई देते हुए अपनी तरफ से मेला कमेटी को 21 हजार की राशि बतौर सहयोग भेंट की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें