मंडी। राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी की वार्षिक एथलेटिक्स मीट में पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ को 12.49 सेकेंड में पूरा कर दीक्षित पराशर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। नीतीश कुमार ने 13.06 सेकेंड के साथ दूसरा तथा उदय चौहान ने 13.15 समय में दौड़ पूरी कर तृतीय स्थान अर्जित किया। 400 मीटर दौड़ में बोलेश कुमार प्रथम, चेतन कुमार द्वितीय और लाल सिंह तृतीय रहे।
100 मीटर महिला वर्ग की दौड़ में कांता ठाकुर प्रथम, रितिका द्वितीय और कविता ठाकुर तृतीय रहीं। जैवलिन थ्रो पुरुष वर्ग में लीलामणी ने प्रथम, राहुल कुमार ने द्वितीय और पुष्पेंद्र कुमार ने तृतीय स्थान अर्जित किया। लंबीकूद महिला वर्ग में हेमलता ने प्रथम, कविता ठाकुर ने द्वितीय और चेतना ने तृतीय स्थान अर्जित किया। पुरुष वर्ग की लंबीकूद में उपेंद्र पहले, राहुल कुमार दूसरे और बुलेश कुमार तीसरे स्थान पर रहा। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी की वार्षिक एथलेटिक्स मीट का शुभारंभ सरदार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी ने किया। उन्होंने कहा कि खेलों से मनुष्य का सर्वांगीण विकास होता है। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सुरीना शर्मा ने मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी और वशिष्ठ अतिथि एसपीयू के परीक्षा नियंत्रक को सम्मानित किया। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ी अपना हुनर दिखाएंगे।
000