फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दिवाली की खुशियों में पटाखों ने लगा दी नजर, 31 लोग झुलसे

विज्ञापन
नगर निगम की बिंद्राबणी डंपिंग  साइट में आग पर काबू पाते दमकल जवान।  स्त्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
मंडी/सरकाघाट। दिवाली की खुशियों पर पटाखों ने नजर लगा दी। आतिशबाजी करते समय करीब 30 लोग झुलस गए हैं जबकि एक व्यक्ति आग बुझाते समय झुलसा है। इनमें एक महिला को तो सरकाघाट से एम्स बिलासपुर के लिए रेफर किया गया है। मंडी, सरकाघाट और जोगिंद्रनगर में 10-10 लोग झुलसे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा लडभड़ोल, सुंदरनगर और सरकाघाट में अग्निकांड भी सामने आए हैं। लडभड़ोल के कथोण में एक मकान जल गया है। यहां आग बुझाते समय पूर्व जिला परिषद सदस्य झुलस गए हैं। दिवाली की रात नगर निगम की बिंद्राबणी डंपिंग साइट में भी आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उधर सुंदरनगर में एक छत पर रखे कबाड़ में भी अचानक आग लग गई। सरकाघाट के खुडला में गोशाला जलकर राख हो गई। जोगिंद्रनगर के पस्सल में भी अग्निकांड सामने आया है।
सरकाघाट क्षेत्र में आतिशबाजी करते समय 9 लोग झुलस गए। नागरिक अस्पताल सरकाघाट में रात्रि ड्यूटी पर तैनात मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि झुलसने के बाद लोग उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे। इनमें से विरेंद्र कुमार (37), संजय (6), आदीश (8), मनीश (31), अभिमन्यु (14), शिवम (16) और शुभम (29) शामिल हैं। शिवानी (33) के होंठों पर पटाखे की आग से जख्म हुआ, जबकि सोनिया (30) का दायां हाथ झुलस गया। डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सभी घायलों को मामूली चोटें आई थीं। उपचार देने के बाद रात को ही घर भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें