करसोग (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला माहूंनाग के गरीब एवं मेेेधावी 20 छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन कक्षा लगाने के लिए शिक्षा विभाग ने स्मार्ट फोन वितरित किए। इस मौके पर विधायक हीरा लाल बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह जंवाल ने कहा कि फोन चलाने के लिए शिक्षा विभाग की शर्तों का पालन करना होगा। फोन के एक स्लॉट में जियो सिम और दूसरे में कोई भी सिम डाली जा सकती है। मोबाइल का प्रयोग सिर्फ ऑनलाइन कक्षाओं और हर घर पाठशाला से संबंधित कार्यों के लिए ही करना होगा। फोन को अध्यापकों या अभिभावकों से बहुत जरूरी बात करने के लिए ही प्रयोग करें।
ये फोन बच्चों को हर घर पाठशाला कार्यक्रम को सुचारु बनाने, विज्ञान और तकनीकी को बढ़ावा देने और शिक्षा का अधिकार अधिनियम को मजबूती देने के लिए दिए गए। ऐसे बच्चों को फोन वितरित किए जो ऑनलाइन कक्षाएं नहीं लगा पा रहे थे। संवाद