सराज विधानसभा क्षेत्र में व्यापारियों से नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी सुधारों पर चर्चा करते नेता प्रति
थुनाग (मंडी)। सराज विधानसभा क्षेत्र के केलोधार, सरोआ और कांढा बाजार में शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने स्थानीय व्यापारियों से भेंट की और नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी सुधारों पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि व्यापारियों को स्वदेशी उत्पादों को अपनाने व बढ़ावा देने और उपभोक्ताओं को नई जीएसटी दरों की जानकारी देकर अधिकाधिक लाभ पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी एवं सशक्त नेतृत्व में लागू हुए नए जीएसटी स्लैब आमजन को राहत देने के साथ व्यापार को और अधिक सरल, पारदर्शी और मजबूत बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल साबित हो रहे हैं। संवाद