सुंदरनगर (मंडी)। भाजपा प्रवक्ता एवं सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने रविवार को शहर में लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान आपदा प्रभावितों को दी जाने वाली राहत पर मंथन किया।
उन्होंने कहा कि आपदा के समय में कांग्रेस पार्टी का हिमाचल से सरोकार सिर्फ पर्यटन और राजनीति तक सीमित हो चुका है। जब-जब प्रदेश को सहारे की जरूरत पड़ी, कांग्रेस के नेता यहां पर्यटक बनकर आए। कभी टूरिस्ट बनकर प्रियंका गांधी शिमला के अपने आलीशान बंगले में छुट्टियां मनाती दिखीं, कभी राजनीतिक टूरिस्ट बनकर अलका लांबा प्रदेश में दिखीं।
हाल ही में सुंदरनगर में कांग्रेस यूथ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने बेतुकी बातें कीं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न केवल प्रदेश के दर्द को समझते हुए तत्काल 1500 करोड़ रुपये का राहत पैकेज दिया, बल्कि भाजपा शासित राज्यों त्रिपुरा, हरियाणा, असम और उत्तर प्रदेश ने भी 5-5 करोड़ की राशि हिमाचल आपदा राहत कोष में दी। सुंदरनगर कांग्रेस के नेताओं के पास आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिल रहा है। संवाद