फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मां बगलामुखी मंदिर जाने के लिए रोपवे किराये में छूट

विज्ञापन
माता बगलामुखी रोपवे से सफर करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। माता बगलामुखी मंदिर बाखली पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर है। रोपवे प्रबंधन ने नवरात्र के अवसर पर किराये में कटौती की है। अब मंडी और कुल्लू जिले के स्थानीय लोगों को मंदिर तक की यात्रा सिर्फ 60 रुपये में एकतरफा और 100 रुपये में आने-जाने की सुविधा रहेगी। पर्यटकों के लिए सामान्य शुल्क रहेगा।
विज्ञापन

रोपवे से सफर करने का किराया आने-जाने के लिए 350 रुपये था, लेकिन अब नवरात्र तक श्रद्धालु केवल 60 रुपये में एकतरफा और 100 रुपये में आने-जाने का सफर कर सकेंगे। सराज क्षेत्र के लोगों को पहले से ही सस्ती दरों पर सुविधा उपलब्ध है, मगर अब पास के अन्य क्षेत्रों के लोग भी इसका लाभ उठा पाएंगे। रोपवे की सुविधा से श्रद्धालु कैंची मोड़ होते हुए महज पांच मिनट में माता बगलामुखी मंदिर पहुंच जाते हैं। यह मार्ग सबसे नजदीकी और सुविधाजनक माना जाता है।
आरटीडीसी (हिमाचल प्रदेश रोपवे एवं पर्यटन विकास निगम) के निदेशक अजय शर्मा ने बताया कि नवरात्र के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यह विशेष छूट केवल मंडी और कुल्लू जिले के श्रद्धालुओं के लिए लागू होगी। अन्य क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों को पहले की तरह 350 रुपये का किराया देना होगा। उधर, माता बगलामुखी मंदिर समिति के प्रधान टेक चंद ने आरटीडीसी के इस फैसले का स्वागत किया। नवरात्र के दौरान हजारों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को इस छूट से आर्थिक राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें