फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहांडा में नहीं थमा डायरिया, 10 और मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। ग्राम पंचायत रोहांडा के करीब दस गांवों में फैला डायरिया थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को भी 10 नए मामले डायरिया के आए हैं। डायरिया से प्रभावित मरीजों का आंकड़ा अब 50 पहुंच गया है। ग्रामीणों नेे सेरी नाला पेयजल योजना में फिल्टर बेड न होने का आरोप विभाग पर जड़ा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि दूषित पानी की वजह से डायरिया फैला है। यदि योजना में फिल्टर बेड नहीं लगे तो अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। पानी के मुख्य स्रोत पर फिल्टर बेड जल शोधन के लिए बनाए जाते हैं। इसमें रेत को फिल्टर की तरह उपयोग करते हैं।
औकल, चुहन्नी, केटेरू, मझोठी, घिड़ी, चमरातन, खनाड, चंदा कुफरी, मझार और झलकी गांवों में बच्चों के उल्टी दस्त की चपेट में आने की शिकायतें मिली हैं। सीएचसी प्रभारी रोहांडा ओम प्रकाश ने कहा कि मंगलवार को डायरिया के दस नए मरीज आए हैं। टीम डायरिया प्रभावित क्षेत्रों की निरंतर निगरानी कर रही है। घर-घर मरीजों को दवाइयां दी जा रही हैं।
विज्ञापन

...
जलशक्ति विभाग के अधिकारी लगातार पानी के नमूनों की जांच में लगे है और टैंकों में क्लोरीन के साथ साफ सफाई जारी है। जहां तक फिल्टर बेड न होने की बात है, उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया जाएगा।
-चुन्नी लाल, सहायक अभियंता, जलशक्ति विभाग
...
सेरी नाला से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। योजना में फिल्टर बेड नहीं हैं। अगर जल शक्ति विभाग ने पेयजल योजना सेरी नाला में फिल्टर बेड नहीं बनाए तो अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

-इंद्र सिंह, प्रधान रोहांडा पंचायत
ऐसे करें रोकथाम
- पानी को कम से कम बीस मिनट तक उबाल कर पीएं।
-साफ और सुरक्षित पेयजल पीएं।
-अच्छे सैनिटेशन (यानी शौचालय और सीवरेज) की व्यवस्था करना।
-शौच के बाद अच्छी तरह से हाथ धोना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें