फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: धारली-सेरीकोठी सड़क का सात करोड़ से होगा विस्तार

विज्ञापन
धारली से सेरीकोठी की धूल भरी सड़क जिस पर अब जल्द ही टारींग होगी। स्त्रोत:जागरूक पाठक
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। विधानसभा क्षेत्र सुंदरनगर के दुर्गम इलाकों सेरीकोठी, बलग, बजीहण और जरल के लोगों का सुंदरनगर पहुंचना अब आसान होगा। धारली-सेरीकोठी सड़क का विस्तारीकरण किया जाएगा। इस सड़क के विस्तारीकरण और चकाचक करने पर सात करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़क के तैयार होने से सेरीकोठी पंचायत के सबसे बड़े गांव सेरीकोठी, ग्राहन, चिरल, ललग जदेर आदि गांवों के लोगों को बेहतर यातायात की सुविधा मिलेगी। बलग, बजीहन और जरल पंचायतों के लोगों का सुंदरनगर मुख्यालय पहुंचना आसान होगा।
विज्ञापन

सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के धारली से सेरीकोठी सड़क को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना स्टेज-4 के अंतर्गत लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृति मिली है। पांच किलोमीटर इस सड़क का जल्द ही चौड़ीकरण और पक्का करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह सड़क काफी अरसे से काफी तंग और बदहाली का शिकार है।
इस सड़क को चौड़ा और पक्का करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। दुर्गम क्षेत्र से सलापड़ और सुंदरनगर आने के लिए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क पर संकरे मोड़ और दुर्घटना के लिहाज से ब्लैक स्पाट भी हादसे को निमंत्रण देते हैं। अब इससे लोगों को निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

....
केंद्र सरकार ने इस सड़क को चौड़ा करने के साथ इसे पक्का करने के लिए सात करोड़ स्वीकृत कर इलाके की जनता को बड़ा तोहफा दिया है। इस सड़क में वर्तमान प्रदेश सरकार ने एक रुपया खर्च नहीं किया है। आजकल इस सड़क में बदहाली और धूल के अलावा कुछ नहीं है।
-दलीप ठाकुर, उपप्रधान सेरी कोठी पंचायत
...
इस सड़क को केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्टेज-4 के तहत चौड़ा करने और पक्का करने के लिए सात करोड़ स्वीकृत किए हैं। स्वीकृत राशि मिलते ही इस सड़क पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

-रोशन ठाकुर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण मंडल सुंदरनगर
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें