फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पब्लिक हेल्थ लैब का कार्य अधूरा छोड़ने पर ठेकेदार को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में 1.25 करोड़ की लागत से बनने वाली पब्लिक हेल्थ लैब का कार्य अधूरा छोड़ने वाले ठेकेदार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। हालांकि अब कार्य पूरा करवाने के लिए नए ठेकेदार को आबंटित किया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है ताकि काम शीघ्र पूरा हो सके।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के पुराने गायनी वार्डों को उखाड़ कर पब्लिक हेल्थ लैब का निर्माण एचएलएल लाइफकेयर कंपनी के माध्यम से करवाया जा रहा है। दिसंबर 2024 में शुरू हुए इस कार्य को अप्रैल 2025 में पूरा करना था। ठेकेदार ने वार्डों को उखाड़ कर केवल प्लास्टर और सेल्फ निर्माण ही करवाया। इसके बाद काम अधूरा छोड़ दिया गया। करीब एक साल से कार्य लटकने पर अब यह लावारिस पशुओं, कुत्तों के लिए रैन बसेरा बना हुआ है।
पब्लिक हेल्थ लैब बनने से मरीजों को एक ही जगह पर सभी तरह के टेस्ट और रिपोर्ट हासिल करने में सुविधा मिलनी है। वर्तमान में मरीजों को विभिन्न तरह के टेस्ट करवाने के लिए जगह-जगह दौड़ना पड़ रहा है। लैब के बनने से यहां आधुनिक मशीनरी के साथ प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती होनी है लेकिन करीब एक साल से रुके पड़े इस कार्य से अभी मरीजों को और इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

....
पब्लिक हेल्थ लैब के आधे अधूरे कार्य को छोड़ने वाले ठेकेदार को एनएचएम की ओर से नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। काम पूरा करवाने को लेकर जल्द ही सक्षम ठेकेदार को कार्य आबंटित किया जाएगा ताकि यह समय पर पूरा हो सके।
विज्ञापन

-डॉ. दिनेश ठाकुर, एमएस क्षेत्रीय अस्पताल मंडी
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें