फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकार से स्मृद्धि और विकास का लक्ष्य हासिल करेगा धर्मपुर एफपीओ : प्रियव्रत

Thu, 11 Apr 2024 07:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मंडी जिला के धर्मपुर में किसान उत्पादक सहकारी सभा के वार्षिक अधिवेशन में भाग लेते पदा​धिकारी व
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर किसान उत्पादक सहकारी सभा (एफपीओ) का वार्षिक अधिवेशन बुधवार को आंबेडकर भवन सजाओपिपलू में हुआ। इसमें हिमाचल राज्य सहकारी बैंक के निदेशक प्रियव्रत शर्मा मुख्यातिथि रहे। इसके अलावा कृषि एवं वनस्पति विज्ञान के विशेषज्ञ डॉ. ओपी सिंह अधिवेशन में बतौर मुख्य स्रोत व्यक्ति शरीक हुए। अधिवेशन की अध्यक्षता सुरेश पठानिया, रणताज राणा, मोहनलाल भरमौरिया, सोमा देवी और व्यासा देवी ने की।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने सर्वप्रथम एफपीओ द्वारा कृषि उपकरण, बीज, खाद एवं कीटनाशक दवाओं के बिक्री केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रियव्रत शर्मा ने कहा कि सहकार से समृद्धि के लक्ष्य को लेकर एक दूसरे का हाथ थाम कर ग्रामीण विकास को सुदृढ़ करना ही इस योजना का लक्ष्य है। धर्मपुर में पिछले एक साल में इस दिशा में सराहनीय प्रयास हुआ है और सभी प्रकार के लोग एक छत के नीचे इकठ्ठा हो रहे हैं। यह सराहनीय कदम है।
सभा के सचिव भूपेंद्र सिंह ने वार्षिक रिपोर्ट पेश कर बताया कि धर्मपुर किसान उत्पादक संघ के अब तक 500 से अधिक शेयर होल्डर बन गए हैं। जोकि हिमाचल में किसी एक एफपीओ में सर्वाधिक हैं। इसी कारण राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम ने इसको प्रथम श्रेणी में रखा है। बताया कि पिछले चार महीनों में सजाओ के अलावा टिहरा, संधोल, धर्मपुर, बरोटी-मंडप सहित सभी क्षेत्रों में इसकी सदस्यता 556 हुई है। इनमें 222 सदस्य महिलाएं हैं।
विज्ञापन


सतपाल चौहान अध्यक्ष और एमएल भरमाैरिया बने एफपीओ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष
अधिवेशन में सलाहकार और तकनीकी स्रोत समूह तथा प्रबंधन समिति का भी गठन किया गया। इसमें सलाहकार मंडल में प्रियव्रत शर्मा, राजकुमार वर्मा, डॉ. ओपी सिंह, अविनाश चंदेल, बलवंत ठाकुर, सुरेंद्र बंधु, राजकुमार, मोहनलाल, सुरेश पठानिया, सूरत सकलानी, एलटी जगदीश चंद, भोला दत्त, मनोज शर्मा को शामिल किया गया। तकनीकी स्रोत समूह में डॉ. हरदयाल सिंह, कुलदीप गुलेरिया, भूपिंद्र, सुरेश वर्मा को सदस्य चुना गया। प्रबंधक मंडल का अध्यक्ष सतपाल सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एमएल भरमौरिया, उपाध्यक्ष रणताज राणा, महासचिव भूपेंद्र सिंह, सचिव कमला ठाकुर, सह सचिव रजनी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र पाल को चुना गया। कार्यकारिणी सदस्यों में रूपचंद, प्रेम सिंह, सरोजनी, करतार, रमेश, प्रकाश, रविंदर, रब्बू, तारा चंद, राकेश, बालम राम, चौधरी राम, शोमा देवी, कंचना, बबली, व्यासा, कौशल्या, को चुना गया। इसके अलावा सीईओ नितेश पराशर और लेखपाल मान सिंह को कार्यकारिणी में स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें