विरोधी को दी कड़ी मात
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले की 13 पंचायतों में उपचुनाव हुए। गोहर की काशन पंचायत में ही प्रधान पद के लिए उपचुनाव हुआ। बाकी 12 पंचायतों में वार्ड पंच के लिए उप चुनाव हुए।
काशन में धनेश्वर सिंह को प्रधान चुना गया। बल्ह क्षेत्र की कसारला में वार्ड नंबर एक गरौड़ू से राजीव सिंह जीते जबकि मलथेहड़ पंचायत से वार्ड सदस्य दौलत राम को चुना गया। धनोटू विकास खंड की भौर पंचायत के वार्ड एक भौर से नरेश कुमार को सदस्य चुना गया। धनोटू की अपर वहली पंचायत के तीन वार्ड से अनिल कुमार को सदस्य चुना गया। धनोटू की अणु पंचायत के वार्ड 4 के नाइटला से वार्ड सदस्य प्रोमिला को चुना गया। चौंतड़ा खंड की बदेहड़ पंचायत से वार्ड पांच बदेहड़ दो से अनिल कुमार को सदस्य चुना गया।
सुंदरनगर विकास खंड की बीणा पंचायत से वार्ड पांच बीणा से हेम सिंह को चुना गया। धर्मपुर खंड से पिपली भराड़ी पंचायत से वार्ड दो कौहण एक से सदस्य निशा देवी को चुना। धर्मपुर विकास खंड के देवगढ़ पंचायत से वार्ड एक अपर देवगढ़ से संजीव कुमार को चुना गया। गोपालपुर की बाग पंचायत से वार्ड तीन बाग अपर चत्यार से मोनिका को चुना गया। गोपालपुर की जैहमत के वार्ड तीन कुनैहला से वार्ड सदस्य रविंद्र कुमार को चुना गया। उधर सदर खंड से मराथू पंचायत के वार्ड दो मराथू दो से वार्ड सदस्य मीना कुमारी को चुना गया।
कासन में कांग्रेस समर्थक ढमेश्वर जीते
थुनाग (मंडी)। विकास खंड गोहर की कासन पंचायत में हुए उप चुनाव में कांग्रेस समर्थक ढमेश्वर सिंह ने प्रधान पद पर बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा समर्थक हुकम चंद को 73 मतों से पराजित किया। पंचायत के उपचुनाव में प्रधान पद के लिए अन्य उम्मीदवारों में तिलक राज ने 127 तथा स्यांज पंचायत के पूर्व उपप्रधान मुरारी लाल को 98 मत हासिल किए। ढमेश्वर सिंह ने 281 हुकम चंद ने 208 मत हासिल किए हैं। 5 मत खारिज हुए। बता दें कि 20 अगस्त, 2022 को पंचायत के तत्कालीन प्रधान खेम सिंह के मकान पर आए मलबे में दबने के कारण उनकी परिवार के साथ मौत हो गई थी। तब से प्रधान का पद रिक्त था।
बल्ह में दौलतराम व राजीव सिंह जीते
नेरचौक (मंडी)। बल्ह विधानसभा की दो पंचायतों मलथेहड और कसारला में हुए उप चुनाव में रोचक मुकाबला दिखा। कसारला में वार्ड नंबर एक गरौड़ू से राजीव सिंह जीते। उनको 122 वोट मिले जबकि बेली को 63 वोट हासिल हुए। यहां पर एक वोट कैंसिल हो गया। वहीं मलथेहड़ के वार्ड तीन से दौलत राम को 77 वोट मिले और वे चुनाव जीते। इसके अलावा रामलाल को 37 वोट और 2 वोट नोटा को पड़े। बल्ह के एसडीओ बशीर खान ने परिणामों की पुष्टि की है।
गोहर की कासन पंचायत में प्रधान पद का चुनाव जीतने के बाद ढमेश्वर समर्थकों के साथ। संवाद