फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवालसर झील में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान

Wed, 13 Apr 2016 10:41 PM IST
मंडी।
विज्ञापन
रिवालसर झील में बैसाखी पर्व पर पवित्र स्नान करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रिवालसर (मंडी)। बैसाखी संक्रांति के पर्व पर आयोजित रिवालसर बैसाखी मेले के दूसरे दिन हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र झील में श्रद्धा की डुबकी लगाई। सुबह से ही श्रद्धालुओं के स्नान करने का सिलसिला शुरू हो गया। मेले में शरीक हुए श्रद्धालुओं ने झील में पवित्र स्नान करने के बाद लोमस ऋषि मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर और शिव मंदिर में पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने धार्मिक मान्यता के अनुसार ग्रहों के निवारण के लिए तुला दान भी किया।

बैसाखी मेले के दूसरे दिन मेले में अपेक्षा से कम भीड़ जुटने के कारण व्यापारियों के चेहरों पर मायूसी रही। मेले में इस वर्ष भारी संख्या में व्यापारियों ने अपने स्टाल लगाए हैं। इस वर्ष मेले में क्षेत्र के देवी-देवताओं ने भी कम हाजिरी भरी है। मात्रा आधा दर्जन देवी-देवता मेले में शरीक हुए हैं। बैसाखी मेले के दौरान मेला कमेटी व जिला प्रशासन द्वारा झील में फिश फीडिंग रोकने के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठाए हैं।

मेले का दर्जा न बढ़ाए जाने से भी मेले का आयोजन बेहतर तरीके से किए जाने पर आर्थिक समस्या आड़े आ रही है। नगर पंचायत प्रधान लाभ सिंह ने कहा कि लोगों के सहयोग से मेला आयोजित किया जाता है। मेले को और बेहतर बनाने के लिए धन की भारी कमी आड़े आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें