फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौहंदी में भाई-भतीजावाद, क्षेत्रवाद के आधार पर हो रहे विकास कार्य : पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। नगर निगम के वार्ड-15 दौहंदी की पूर्व भाजपा उम्मीदवार पूजा धीमान ने वार्ड में भाई-भतीजावाद और क्षेत्रवाद के आधार पर विकास कार्य करवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूदा समय में वार्ड में विकास कार्य ठप हैं। वार्ड में आते चक्कर, चलाह, नौण और गुटकर में न सफाई व्यवस्था सही है और न ही अभी तक स्ट्रीट लाइटें लग पाई हैं।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि निगम के अधीन आने के तीन साल बाद भी नेशनल हाईवे के साथ लगते क्षेत्र के लोग खुद का ठगा-सा महसूस कर रहे हैं। तीन साल बीत जाने के बाद अब लोगों को टैक्स भी चुकाना पड़ेगा। मगर इन क्षेत्रों में एक रुपये तक का काम नहीं हुआ है। पिछली बरसात में सड़कों, रास्ते और घरों को काफी नुकसान पहुंचा था, लेकिन न तो निगम के अधिकारियों ने नुकसान का जायजा लिया और न ही इसकी भरपाई हो पाई है। उन्होंने कहा कि यहीं हालात रहे तो मजबूरन जनता को धरना-प्रदर्शन करना पड़ेगा। विकास कार्य न होने से जनता फिर से पंचायत में आने की मांग उठा रही है।



उधर, नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट ने बताया कि मर्ज एरिया के सभी वार्डों में 250 तक स्ट्रीट लाइटें दी गई थीं। हर वार्ड में डेढ़ करोड़ तक के विकास कार्य करवाए गए हैं। वार्डों में विकास कार्य करवाना स्थानीय पार्षद की भी जिम्मेदारी बनती है। अगले माह तक 22 लाख रुपये की फिर से स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं। उधर, मामले को लेकर दौहंदी वार्ड की पार्षद अंजय कुमारी से संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें