फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जाम्बला पहुंचे देव सत कुड़ीनाग

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सरोआ पंडोह से देवता सत कुड़ीनाग दो दिवसीय प्रवास पर ग्राम पंचायत जाम्बला के कोटलू गांव पहुंचे। यहां भक्त अरविंद चम्बयाल ने देवता और देवलुओं का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया। देवता ने वन खंड अधिकारी डिप्टी रेंजर छपराहण अरविंद कुमार, अजय कुमार चम्बयाल और पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत जाम्बला के निवास स्थान पर विराजमान होकर पूजा-अर्चना स्वीकार की।
विज्ञापन

देवता के आगमन से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बन गया। गांववासियों सहित पूरे इलाके के लोगों ने दर्शन कर सुख, शांति और समृद्धि का आशीष प्राप्त किया। इस दौरान सरोआ क्षेत्र के लगभग 250 देवलुओं ने देवता की अगुवाई में शोभायात्रा में भाग लिया। देवता के व्यास ने उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्म और समाज के उत्थान का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें