फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवता मेले में मन्नत मांगने उमड़ा आस्था का सैलाब

Tue, 12 Apr 2016 10:39 PM IST
मंडी।
विज्ञापन
सुंदरनगर देवता मेले में देवताओं के दर्शन को उमड़ी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर के परंपरागत देवता मेला में सुकेत रियासत के प्रमुख देवी-देवता इन दिनों शुकदेव ऋषि की तपोस्थली सुकेत की शोभा बढ़ा रहे हैं। देवी-देवताओं से मन्नतें मांगने के लिए आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। हजारों की तादाद में लोग देव दर्शन को पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

रियासत के आराध्य देव मूल माहूंनाग के दर्शन के लिए लोगों की लाइन लग रही है।

  सोमवार से शुरू हुए सुकेत देवता मेले में इस वर्ष करीब 150 देवी-देवता सुंदरनगर तथा मंडी जनपद से पहुंचे हैं। दिन भर मेला स्थल जवाहर पार्क में श्रद्धालुओं को दर्शन देकर धन्य करने के बाद देवी-देवता यजमानों के निमंत्रण पर उनका आतिथ्य भी स्वीकार कर रहे है। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की ध्वनि से सुंदरनगर में माहौल पूरी तरह से देवमय हो गया है। देवता मेले में श्रद्धालुओं को एक साथ दर्जनों देवताओं के दर्शन हो रहे हैं।

सुकेत देवता मेला में आराध्य देव मूल माहूंनाग, देव कमरूनाग, देव बड़ायोगी, माता नारदा शारदा, खूनी नाग, शनि देव, सत बाड़ा देव भनवाड़ और नालनी, मूल गिह नाग खनौरी, मंडोहड़ देव कंदार, माता नैना उग्र तारा, चामुंडा काली तथा देव बाला टीका सहित अनेक देवी-देवता देव समागम की शोभा बढ़ा रहे हैं। मंगलवार को मौसम खुशगवार होने से देव दर्शनों के लिए दिन भर श्रद्धालुओं का मेला स्थल पर हुजूम उमड़ पड़ा। इधर, रियासत के आराध्य देव मूल माहू नाग, देव कमरूनाग तथा देव बड़ायोगी की सुरक्षा को लेकर पुलिस महकमा पूरी चौकसी बरत रहा है। राज्यस्तरीय नलवाड़ एवं देवता मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम राजीव कुमार ने बताया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुख सुविधा के लिए मेला कमेटी की तरफ से हर तरह के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें