शहर के भियूली में पहला शॉट लगाकर शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ करते उपायुक्त अपूर्व देवगन। स्त
मंडी। जिला स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता भ्यूली स्थित लखनपाल शूटिंग स्पोर्ट्स अकादमी में शुरू हुई। इसका उद्घाटन उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने पहला शॉट लगाकर किया। प्रदेश राज्य राइफल एसोसिएशन के महासचिव विक्रम सिंह रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में सभी वर्गों की महिला एवं पुरुष प्रतिस्पर्धाएं होंगी। पूरे जिले से 100 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे। संवाद
नक्ष का जेएनवी, मितुल का सैनिक स्कूल में चयन
नेरचौक। आधार पब्लिक स्कूल नेरचौक (डडौर) के छात्रों का नवोदय और सैनिक स्कूल में चयन होने पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य और अध्यापकों ने चयन के लिए बच्चों और उनके अभिभावकों को बधाई दी।
प्रधानाचार्य रितु ठाकुर ने कहा कि हमारे लिए बहुत ही गर्व का विषय है कि आधार पब्लिक विद्यालय में अध्ययन करने वाले एक छात्र नक्ष का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय और दूसरे छात्र मितुल का चयन सैनिक स्कूल के लिए हुआ है। संवाद