फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 77 दिनों के बाद नगर निगम में बैठेंगे पार्षद, महापौर-उपमहापौर के नाम पर लगेगी मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
31 मई को घोषित हुए थे परिणाम, अब 29 जून को पार्षदों को शपथ दिलाई जाएगी
विज्ञापन

पार्षदों के शपथ ग्रहण की तैयारियां पूरी

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। 77 दिनों के इंतजार के बाद नगर निगम में फिर पार्षदों की मौजूदगी होगी। नगर निगम को नया महापौर और उपमहापौर भी मिलेगा। पूर्व महापौर और पार्षदों का कार्यकाल 13 अप्रैल को समाप्त हो गया था। इसके बाद 17 मई को पार्षद चुनाव की प्रक्रिया पूरी हुई और 31 मई को परिणाम घोषित किए गए। अब 29 जून को नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई जाएगी। इसी के साथ महापौर के नाम पर भी अंतिम निर्णय हो जाएगा और पिछले कई दिनों से चल रही राजनीतिक हलचल पर विराम लगेगा।
नगर निगम के नए कार्यकाल की शुरुआत सोमवार से होगी। इसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। दोपहर दो बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें नवनिर्वाचित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण से पहले भाजपा की अहम बैठक होगी, जिसमें महापौर और उपमहापौर पद के लिए नामों पर अंतिम सहमति बनाई जाएगी। करीब दो महीने से बंद पड़े महापौर और उपमहापौर के कक्षों की साफ-सफाई कर उन्हें दोबारा व्यवस्थित कर दिया गया है।
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को मात देते हुए स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। सदन में भाजपा के 12 पार्षद चुनकर आए हैं, जबकि कांग्रेस और एक निर्दलीय प्रत्याशी के खाते में एक-एक सीट गई है। ऐसे में दोनों प्रमुख पदों पर भाजपा का कब्जा तय माना जा रहा है। महापौर और उपमहापौर पद के लिए कई दावेदारों ने पार्टी नेतृत्व के सामने अपनी दावेदारी पेश की है। कुछ नेताओं ने प्रदेश नेतृत्व के साथ-साथ दिल्ली तक अपनी बात पहुंचाई है। अब सभी की नजर सोमवार को होने वाली बैठक पर टिकी है।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह से पहले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, स्थानीय विधायक अनिल शर्मा, बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, द्रंग के विधायक पूरन चंद और पार्टी पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में बैठक होगी। इसमें मंथन के बाद महापौर और उपमहापौर के नामों पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। फिलहाल महापौर और उपमहापौर की दौड़ में सुमन ठाकुर, जितेंद्र शर्मा, गगन कश्यप, निर्मल वर्मा, नेहा कुमारी और वीरेंद्र आर्या के नाम चर्चा में हैं। सोमवार को स्पष्ट हो जाएगा कि शहर की कमान किसके हाथों में सौंपी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें