फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: डेंटल कॉलेज सुंदरनगर ने बिखेरी चमक, जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ में हुआ 40वीं इंडियन एसोसिएशन ऑफ कन्सर्वेटिव डेंटिस्ट्री एंड एंडोडोंटिक्स सम्मेलन
विज्ञापन

.......................
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल डेंटल कॉलेज सुंदरनगर के डिपार्टमेंट ऑफ कन्सर्वेटिव डेंटिस्ट्री एंड एंडोडोंटिक्स ने 40वीं इंडियन एसोसिएशन ऑफ कन्सर्वेटिव डेंटिस्ट्री एंड एंडोडोंटिक्स नेशनल कॉन्फ्रेंस 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार अपने नाम किए। चंडीगढ़ में आयोजित इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में कॉलेज की फैकल्टी और प्रशिक्षुओं ने अपनी शैक्षणिक और वैज्ञानिक दक्षता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
कॉलेज की फैकल्टी प्रोफेसर श्वेता वर्मा साइंटिफिक कमेटी की सदस्य के रूप में आयोजन टीम का हिस्सा रहीं। उन्होंने वैज्ञानिक सत्र की अध्यक्षता कर संस्थान के शैक्षणिक नेतृत्व को मजबूती प्रदान की। वहीं फैकल्टी डॉ. शिल्पा ने वैज्ञानिक प्रस्तुति दी और पेपर प्रेज़ेंटेशन सत्र का संचालन संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के पोस्टग्रेजुएट छात्रों ने भी शानदार उपलब्धियां हासिल कीं। टेबल क्लीनिक श्रेणी में डॉ. दृष्टि और डॉ. हरनूर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पेपर प्रेज़ेंटेशन में डॉ. प्रकृति शर्मा, डॉ. सुनैना, डॉ. आकृति और डॉ. करिश्मा मेहरा ने प्रथम पुरस्कार जीता। पोस्टर प्रेज़ेंटेशन में डॉ. आरुषि गुप्ता, डॉ. मुस्कान स्याल और डॉ. तारीका दत्ता ने प्रथम स्थान हासिल कर संस्थान का गौरव बढ़ाया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह ने सभी विजेता फैकल्टी सदस्यों और छात्रों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें