फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉब ट्रेनी पॉलिसी के खिलाफ 31 को प्रदर्शन : विशाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल अनएम्प्लाॅयड यूथ फेडरेशन ने किया ऐलान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिमाचल अनएम्प्लॉयड यूथ फेडरेशन ने प्रदेश सरकार की जॉब ट्रेनी पॉलिसी के विरोध में 31 जुलाई को मंडी में धरना प्रदर्शन करने का एलान किया है। मंडी में सोमवार को पत्रकार वार्ता में यूथ फेडरेशन के पदाधिकारी विशाल मंढोत्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार की जॉब ट्रेनी पॉलिसी पूरी तरह से बेरोजगार युवाओं के साथ कुठाराघात है।
कहा कि एक युवा कई वर्षों की पढ़ाई और मेहनत के बाद टेस्ट देकर नौकरी हासिल करता है, लेकिन सरकार को उसकी योग्यता पर यकीन नहीं है। सरकार बार-बार टेस्ट के नाम पर युवाओं के साथ भद्दा मजाक कर रही है। 31 जुलाई को मंडी में एक हजार से अधिक युवा सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे बेरोजगार पुष्प राज ने बताया कि आज खराबी सरकारी सिस्टम में है, लेकिन प्रताड़ित बेरोजगारों को किया जा रहा है। ऐसी नीतियां मनोबल गिराने जैसी हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें