फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सूनी गोद में गूंजी किलकारी, रायबरेली से शीश नवाने मां सिमसा पहुंचा दंपती

विज्ञापन
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। संतान प्राप्ति के लिए मां शारदा सिमसा से की मनोकामना पूरी होने पर उत्तर प्रदेश के रायबरेली का दंपती जोड़ा रविवार को लडभड़ोल पहुंचा। शादी के 16 साल बाद संतान सुख मिलने पर दंपती के चेहरे पर खुशी झलक रही थी। आंखों में खुशी के आंसू थे और गोद में वह किलकारी गूंज रही थी, जिसका उन्होंने सालों इंतजार किया।
विज्ञापन

रायबरेली के दया राम और मालती देवी बताते हैं कि विवाह के 16 साल तक गोद सूनी थी। कई शहरों के नामी डॉक्टरों से इलाज करवाया, लेकिन हर जगह निराशा लगी। एक रिश्तेदार ने मां शारदा सिमसा मंदिर के बारे में बताया। हम मार्च 2022 के दौरान आखिरी उम्मीद लेकर यहां आए आए और आशीर्वाद लिया। मालती देवी ने मंदिर परिसर में धरना (स्वप्न तक सोना) दिया।
उसने दावा किया कि स्वप्न में माता ने एक फूल दिया। इस स्वप्न के बाद नवंबर 2024 में उन्हें पुत्र की प्राप्ति हुई। दया राम ने बताया कि उन्होंने पुत्र के साथ मां के दर शीश नवाया। शारदा माता मंदिर कमेटी के पुजारी विनोद कुमार ने बताया कि यह सब मां का ही आशीर्वाद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें