फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गोवंश को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग

Tue, 28 Jul 2026 11:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को जिला मुख्यालय मंडी में गो भक्तों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर गो संरक्षण से जुड़ी मांगों को लेकर आवाज उठाई।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद उपायुक्त मंडी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में गोवंश को राष्ट्रमाता का दर्जा देने, देशभर में गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और केंद्रीय गो सेवा मंत्रालय के गठन की मांग की गई।
अभियान के संयोजक चेतन शर्मा ने बताया कि यह देशव्यापी अभियान लगभग 790 जिला मुख्यालयों पर एक साथ चलाया जा रहा है। भारत साधु-संतों और ऋषि-मुनियों की भूमि रही है लेकिन वर्तमान समय में देश के विभिन्न हिस्सों में गोवंश के शोषण और गोहत्या की घटनाएं चिंता का विषय हैं।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश सरकार से हिमाचल में गोवंश के शोषण पर प्रभावी रोक लगाने, पर्याप्त गो सदनों के निर्माण और उनके समुचित संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें