फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बग्गी नहर के किनारे की सड़क को पक्का करने की उठाई मांग

विज्ञापन
बीबीएमबी नहर किनारे की कच्ची सड़क जिससे उड़ने वाली धूल से परेशान है लोग।
विज्ञापन
बग्गी (मंडी)। बीबीएमबी की बग्गी-सुंदरनगर नहर के किनारे की कच्ची सड़क से उड़ने वाली धूल ने ग्रामीणों का जीना हराम कर दिया है। सुंदरनगर से लेकर बग्गी तक नहर के किनारे वाहनों के आवागमन से धूल उठ रही है। नहर के किनारे एक तरफ सड़क पक्की है लेकिन दूसरी ओर सड़क कच्ची है। दिनभर सड़क पर दौड़ने वाले वाहनों की वजह से उड़ रही धूल लोगों के घरों तक पहुंच रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र की ज्वलंत समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने कई बार आवाज उठाई है लेकिन बीबीएमबी प्रबंधन ने सड़क पर मात्र तीन स्थान चिह्नित कर पेवर डाल दिए हैं। शेष सड़क की न तो टारिंग की गई न ही वहां पर पेवर आदि डाले गए हैं। प्रेम सिंह, लाल सिंह, चमारू राम, होशियार सिंह, चंपा देवी, सरला, रीता और कांता देवी आदि ने नहर के किनारे की सड़क की दशा सुधारने की मांग बीबीएमबी प्रबंधन से की है। बीबीएमबी सुंदरनगर के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता एसपी शर्मा ने कहा कि नहर के किनारे की कच्ची सड़क पर पेवर बिछाने का प्रस्ताव बीबीएमबी मुख्यालय को भेजा है। स्वीकृति मिलने पर इस कार्य को अंजाम दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

.............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें