फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: युद्ध स्मारक बनाने के लिए एसडीएम को दिया मांग पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बलद्वाड़ा (मंडी)। सरकाघाट क्षेत्र में बलिदानियों की स्मृति में युद्ध स्मारक बनाने की मांग उठने लगी है। प्रदेश संयुक्त मोर्चा ऑफ एक्स सर्विसमैन सहित पूर्व सैनिक संगठनों ने एसडीएम सरकाघाट और सैनिक कल्याण मंत्री धनीराम शांडिल को मांगपत्र भेजा है।
विज्ञापन

संयुक्त मोर्चा ऑफ एक्स सर्विसमैन संस्था के अध्यक्ष सेवानिवृत्त कैप्टन जगदीश वर्मा, लेफ्टिनेंट रमेश कुमार, सूबेदार मेजर रोशन लाल चौहान आदि ने बताया कि उपमंडल सरकाघाट, धर्मपुर, टिहरा, संधोल, बलद्वाड़ा सहित अन्य क्षेत्रों में बहुत से वीर सैनिकों ने 1962, 65, 71 और 1999 में हुए कारगिल युद्धों सहित जम्मू कश्मीर एवं अन्य सीमाओं पर आतंकियों को परास्त कर वीर गति पाई है।
आज तक सरकाघाट में उनकी याद के लिए एक शहीद स्मारक तक नहीं बन पाया है। मांग की है कि सरकाघाट मिनी सचिवालय के समीप करीब 600 वर्ग मीटर भू-भाग पर शहीद स्मारक के लिए स्थान का प्रबंध किया जाए। यहां पहले से ही पार्क है। पार्क को युद्ध स्मारक के नाम से परिवर्तित किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें