फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: वाहन, दुकान से शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी। पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर शिकंजा कस दिया है। आरोपियों को पकड़वाने के लिए लोग गुप्त सूचना पुलिस तक पहुंचा रहे हैं। 24 घंटों के दौरान पुलिस ने बल्ह, गोहर और सरकाघाट में तीन आरोपियों से शराब बरामद की है।
विज्ञापन

रिवालसर पुलिस चौकी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक गाड़ी की तलाशी ली। इस दौरान गाड़ी से 18 बोतलें देसी शराब, 22 हाफ और एक अंग्रेजी शराब की बोतल बरामद हुई। आरोपी की पहचान इंद्र सिंह उर्फ हनी निवासी रिवालसर, तहसील बल्ह के रूप में हुई है। दूसरे मामले में पुलिस थाना गोहर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति से छह बोतल शराब बरामद की। आरोपी की पहचान मनी राम निवासी नाडी, तहसील चच्योट के रूप में हुई है। गोहर थाने में उक्त व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

तीसरे मामले में सरकाघाट पुलिस ने सरकाघाट कॉलेज के पास एक दुकान पर छापा मारा। इस दौरान 28 बोतलें देसी शराब बरामद की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें