फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: फीस वृद्धि वापस लेने और छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
एबीवीपी ने सुंदरनगर के एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

मांगें न मानने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की दी चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी

सुंदरनगर (मंडी)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर इकाई ने सोमवार को विद्यार्थियों की समस्याओं के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम अमर नेगी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में की गई भारी फीस वृद्धि को तुरंत वापस लेने और छात्र संघ चुनाव को जल्द बहाल करने की प्रमुख मांगें उठाई गईं।
जिला संयोजक जागृति ने प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में हुई अप्रत्याशित फीस वृद्धि पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पहले से ही आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहे गरीब और मध्यम वर्ग के विद्यार्थियों के लिए इस तरह का फैसला उच्च शिक्षा को उनकी पहुंच से दूर कर रहा है। एबीवीपी ने ज्ञापन के जरिये हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में 25 से 30 प्रतिशत, डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में 15 से 18 प्रतिशत और कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में 12 से 18 प्रतिशत तक की गई फीस वृद्धि को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही परिषद ने प्रदेश में लंबे समय से बंद छात्र संघ चुनाव को शीघ्र बहाल करने पर जोर दिया। एबीवीपी के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार इन न्यायोचित मांगों पर जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाती है तो परिषद पूरे प्रदेश में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें