फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: संस्कार अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान स्थापित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला में आज सीएम के साथ ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की बैठक में उठेंगी कई मांगें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। शिमला में सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होने वाली ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की बैठक में हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा कई मांगें उठाएगी। सभा के प्रदेशाध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने बोर्ड के नामित सदस्यों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

सभा ने सनातन संस्कृति, संस्कार अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान स्थापित करने की मांग की है। इसके अलावा बोर्ड के लिए 50 करोड़ रुपये का बजट और पर्याप्त अधिकार देने, मंदिरों के पुजारियों की आर्थिक सुरक्षा के लिए नीति बनाने तथा प्रत्येक जिले में ब्राह्मण कल्याण सभा को पांच-पांच बीघा भूमि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है। साथ ही प्रत्येक जिले में सभा की गतिविधियों के लिए पांच करोड़ रुपये का प्रावधान करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें