फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सूबे में संगीत नाटक अकादमी खोलने की उठी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी के रंगकर्मी केदार ठाकुर बोले, इससे सांस्कृतिक उत्थान होगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिमाचल प्रदेश में संगीत एवं नाटक की जीवंत परंपरा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से हिमाचल संगीत नाटक अकादमी की स्थापना की मांग उठने लगी है। हालांकि, हिमाचल संगीत नाटक अकादमी की स्थापना की मांग को शिमला से स्वर मिला है, लेकिन मंडी से भी इस तरह के स्वर उठने लगे हैं। राष्ट्रीय संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्राप्त एवं प्रख्यात रंगनिर्देशक केदार ठाकुर ने प्रदेश में संगीत नाटक अकादमी की स्थापना की मांग उठाई।
विज्ञापन

उनका कहना है कि राज्य सरकार का यह कदम न सिर्फ सांस्कृतिक उत्थान करेगा बल्कि राज्य पर सांस्कृतिक गतिविधियों से पड़ रहे वित्तीय बोझ को भी लगभग समाप्त करेगा। थियेटर केवल एक इमारत नहीं, बल्कि हिमाचल की सांस्कृतिक चेतना का जीवंत प्रतीक है। हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत में करियाला, बांठड़ा, हरण, धाजा, भगत, ठोडा, हारुल, खेल और सवांग आदि प्रचलित लोक नाट्य विधाएं हैं। कुल्लवी नाटी, किन्नौरी लोकनृत्य, पहाड़ी गायन, और पारंपरिक नाट्य विधाएं भी समृद्ध रही हैं। इधर, हिमाचल सांस्कृतिक शोध संस्थान सतोहल नाट्य अकादमी की सचिव एवं रंगकर्मी सीमा शर्मा का कहना है कि यह एक सामूहिक प्रयास है। सभी रंगकर्मी, साहित्यकार और कलाकार एक सुर में अपनी बात रखेंं तभी इसका हल निकल पाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें