फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में डेल्टा टीम बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। रविंद्र नाथ टैगोर राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट में शुक्रवार को विद्यार्थियों के लिए कॅरिअर और शैक्षिक विकास को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें कॉलेज के प्राचार्य आरआर कौंडल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कॉलेज के कॅरिअर काउंसलिंग और प्लेसमेंट सेल ने वाणिज्य विभाग के सहयोग से वित्तीय प्रबंधन पर एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया। गणित विभाग ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि आरआर कौंडल ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को शिक्षा और कॅरिअर के नए आयामों से अवगत कराना रहा। इस अवसर पर सीमांत गुप्ता और शिवेन गुप्ता ने वित्तीय प्रबंधन के महत्व, तकनीक और इस क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों पर जानकारी साझा की। गणित विभाग की ओर से आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में डेल्टा टीम पहले, बीटा टीम दूसरे आवैर अल्फा टीम तीसरे स्थान पर रही। विजेता टीम और अन्य टीमों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सहायक प्रो. डाॅ.. विनोद, मोनिका, अंजू, शबनम, प्रीति, नवीन, संजीव, राजेश, अर्चना और कॉलेज के विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें