फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: थलौट में दिल्ली के सैलानियों का हुड़दंग, पुलिस ने सिखाया सबक

विज्ञापन
विज्ञापन
नगवाईं (मंडी)। जिले के थलौट क्षेत्र में दिल्ली के सैलानियों को सड़क पर हुड़दंग मचाना भारी साबित हुआ। हुड़दंग मचाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो बीते रविवार का है और इसी दिन औट पुलिस ने भी कार्रवाई अमल पर लाई है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए वीडियो में कुछ पर्यटक युवक सड़क पर लापरवाही और अनुशासनहीनता कर रहे थे। एक युवक कार के ऊपर चढ़ा हुआ था। कार की छत पर शराब की बोतलें रखी हुई थीं। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया और संबंधित युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई।
पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव सहित यातायात नियमों की अवहेलना के विभिन्न मामलों में कुल 8 हजार रुपये का चालान किया है। कार्रवाई के बाद युवकों को 20 हजार रुपये बेल बांड पर छोड़ दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पर्यटकों का देवभूमि में स्वागत है, लेकिन सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह का व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर तुरंत एक्शन लिया गया है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। सार्वजनिक स्थलों पर कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। पुलिस ने सैलानियों से अपील की है कि वे पर्यटन स्थलों की मर्यादा बनाए रखें और नियमों का उल्लंघन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें