मंडी। छात्रों की रचनात्मकता और पत्रकारिता कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के इतिहास विभाग में मीडिया क्लब का गठन किया गया।
इस अवसर पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आचार्य ललित कुमार अवस्थी ने की। मीडिया क्लब में कुलपति प्रो. अवस्थी को मुख्य संरक्षक और इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार शर्मा को संयोजक नामित किया गया। सर्वसम्मति से दीपक दीपांशु को अध्यक्ष और उमा भारती को सचिव चुना गया। मनीष, महेश्वर, एकता, लखविंदर और शिव कुमार को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।
कुलपति प्रो. अवस्थी ने कहा कि इतिहास विभाग की ओर से मीडिया क्लब की स्थापना अत्यंत सार्थक और समयानुकूल पहल है। क्लब के संयोजक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि मीडिया क्लब छात्रों में पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र की गहन समझ विकसित करेगा। इस अवसर पर इतिहास विभाग के सहायक आचार्य डॉ. राकेश कुमार शर्मा, डॉ. रामपाल, विकेश कुमार, राजेश शर्मा उपस्थित रहे। संवाद