फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कुड्ड में धर्म, संस्कृति पर किया गहन मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। क्षेत्र के प्रसिद्ध नागेश्वर महादेव मंदिर कुड्ड में हिंदू सम्मेलन समिति मंडल और खंड लडभड़ोल ने हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण पर गहन मंथन हुआ। साथ ही मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में चल रहे सात दिवसीय घृत पर्व और अखंड रामायण पाठ का भी विधिवत समापन हुआ।
विज्ञापन

शिवलिंग पर किए घृतकंबल को मंदिर प्रशासन ने उतारकर प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं को बांटा। मंदिर परिसर में यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदू सम्मेलन समिति के अध्यक्ष प्रताप चौहान और मंदिर के वर्तमान प्रबंधक एवं थानापति विमल गिरी ने की। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित कांगड़ा प्रचारक भवती प्रसाद ने जनसमूह को संबोधित किया। जोगिंद्रनगर के जिला संघ चालक कुलदीप ठाकुर ने बताया कि जोगिंद्रनगर में यह 36वां हिंदू सम्मेलन था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें