फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: देव कमरुनाग के गूर का एलान, थमेगी बारिश

विज्ञापन
धंग्यारा गलु परता स्थल में हारयानों के साथ बड़ा देव कमरुनाग के गूर देवी सिंह। स्त्रोत जागरूक पाठ
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। जनपद के बड़ादेव कमरुनाग के गूर ने मंगलवार को देवता को धूप देकर बारिश बंद करने की फरियाद लगाई है। देवता के गूर देवी सिंह एलान किया है कि बुधवार से आसमान में बादल मंडराते रहेंगे लेकिन भयंकर बारिश नहीं होगी। लोग बड़ादेव के परता स्थल धग्यारा में एकत्र हुए थे। गूर से बड़ादेव कमरुनाग को धूप जलाया।
विज्ञापन

देवता के गूर देवी सिंह ने दावा किया कि आठ दिन का परता दिया है। समूचे हिमाचल प्रदेश में बारिश से पैदा आपदा से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इस आपदा से बचाव को लेकर बड़ादेव कमरुनाग की शरण में पहुंचे लोगों, किसानों और बागवानों ने गूर के साथ देवता से विनती की कि बारिश न हो। बड़ादेव को नारायण स्वरूप माना जाता है। देवता को मंडी जिले में बारिश का देवता माना जाता है। किसानों ने आजकल खेतों में मटर बीजा है। इसका बढ़िया उत्पादन हुआ है और इस उत्पादन पर बारिश का संकट है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें