मंडी। जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) पंडोह में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। प्राचार्य मनोज भटनागर ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि पहले 31 जुलाई निर्धारित की गई थी। अब नवोदय विद्यालय समिति की ओर से जेएनवीएसटी-2027 में ऑनलाइन पंजीकरण करने की अंतिम तिथि सात अगस्त तक बढ़ा दी गई है।
उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट https://navodaya.gov.in or https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs पर पंजीकरण किया जा सकता है। इस प्रवेश परीक्षा के लिए वही विद्यार्थी पात्र होंगे जो सत्र 2026-27 में कक्षा पांचवीं में किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त गैर-सरकारी स्कूल में अध्ययनरत हों। उम्मीदवार मंडी जिले का रहने वाला और मंडी में ही कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत होना चाहिए। उम्मीदवार की जन्म तिथि एक मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होनी चाहिए (दोनों तिथियां सम्मिलित)। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा से संबंधित ऑनलाइन पंजीकरण की अधिक जानकारी के लिए दूरभाष संख्या 9805319303, 01905-282046 पर किसी भी कार्य दिवस में प्रातः नौ से सायं चार बजे तक संपर्क किया जा सकता है। संवाद