फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गोविंद सागर झील में मिला सरकाघाट के युवक का शव

Sat, 16 May 2026 12:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। चंदैश क्षेत्र के एक युवक का शव ऊना जिले की गोविंदसागर झील में मिलने से क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय गगनदीप पुत्र रोशन लाल निवासी गांव गाहर तहसील सरकाघाट जिला मंडी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बंगाणा क्षेत्र में गरीब नाथ मंदिर के समीप एक मोटरसाइकिल लावारिस हालत में खड़ी मिली। बाइक पर सरकाघाट का नंबर दर्ज होने पर पुलिस ने जांच शुरू की। आसपास तलाश करने पर युवक के झील में डूबने की आशंका जताई गई। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सर्च अभियान चलाया गया। बाद में युवक का शव झील से बरामद कर लिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान गगनदीप के रूप में की। बताया जा रहा है कि युवक किसी काम से क्षेत्र में आया हुआ था। हालांकि झील में डूबने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले के हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। एसएचओ बंगाणा रोहित कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें