फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: इंदिरा मार्केट मंडी के शौचालय में संदिग्ध हालात मिला शव

विज्ञापन
इंदिरा मार्केट मंडी में सं​​दिग्ध ​हालत में मरे युवक के शव को ले जाती पुलिस। 
विज्ञापन
मंडी। इंदिरा मार्केट मंडी के शौचालय में शुक्रवार शाम को संदिग्ध हालात में एक युवक का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल मंडी भेज दिया। इस दौरान सिरिंज और लाइटर बरामद हुआ है। ऐसे में संदिग्ध हालात में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार युवक शाम को अचानक शौचालय में गया। युवक ने शौचालय को अंदर से बंद कर दिया। जब काफी देर तक शौचालय बंद रहा तो लाेगों को शक हुआ। इस पर मौके पर स्वच्छता कर्मी ने शौचालय के दरवाजे को खोला तो अंदर युवक बेसुध मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इसका पता चलने पर मौके पर दुकानदार और लोग एकत्रित हो गए।
मृतक की पहचान लोकेश उर्फ लब्बू निवासी टारना हिल्स मंडी के रूप हुई है। मृतक के कब्जे से मिले सिरिंज और लाइटर से यह मामला नशे से जोड़ा जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी सागर चंद्र ने बताया कि संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में नियमानुसार जांच जारी है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें