रघुनाथ का पधर में नशामुक्ति केंद्र का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।
- फोटो : Mandi
मंडी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को मंडी जिले के रघुनाथ का पधर में प्रदेश के पहले सरकारी क्षेत्र के 20 बिस्तरों की क्षमता वाले आदर्श नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार नशे के आदी युवाओं से नशे की लत छुड़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इसके लिए नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र खोला गया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मादक पदार्थों की तस्करी को गैर जमानती अपराध की श्रेणी में रखा है और इस अपराध में शामिल लोगों की संपत्ति जब्त की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस केंद्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने के प्रयास किए जाएंगे।
जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, विधायक अनिल शर्मा, राकेश जंवाल, जवाहर ठाकुर, विनोद कुमार और प्रकाश राणा, जिला परिषद के अध्यक्ष पाल वर्मा, मिल्कफेड के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, नशा निवारण बोर्ड के राज्य संयोजक ओपी शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
नशे में संलिप्त लोगों की
जब्त की जा रही संपत्ति
000